जम्मू विश्वविद्यालय में अगस्त से ऑनलाइन यूजी और पीजी प्रवेश शुरू होंगे। अगस्त में ही सीबीएसई 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित करेगा। उसके बाद जम्मू विश्वविद्यालय में और भद्रवाह कैंपस में यूजी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
यूजी छठे सेमेस्टर के नतीजे घोषित होते ही विश्वविद्यालय पीजी के प्रवेश भी शुरू करेगा। इस बार छात्रों को प्रवेश लेने के लिए लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। सिर्फ अकेडमिक मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
जम्मू विवि की डीन अकेडमिक अफेयर्स सुमिता शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया अगस्त से शुरू की जानी है। सिर्फ सीबीएसई 12वीं और यूजी छठे सेमेस्टर के परीक्षा परीणाम का इंतजार किया जा रहा है।