फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'घाटी में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की आशंका'

Thu, 28 Nov 2013 03:33 PM IST
अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में लगातार सुरक्षा बलों पर होने वाले आतंकी हमलों को असफल करने के लिए रियासती पुलिस ने खास योजना तैयार की है।
विज्ञापन


डीजीपी अशोक कुमार के अनुसार उन्होंने ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए विशेष योजना तैयार की है। डीजीपी ने माना कि आतंकियों ने घाटी में अपनी रणनीति बदलते हुए सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की तैयारी की है, ताकि यहां का माहौल खराब हो लेकिन हमारे जवान किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

डीजीपी ने कहा, ‘पुलिस विभाग इस बात से वाकिफ है कि आने वाले दिनों में उन्हें निशाना बनाया जा सकता है।

डीजीपी के अनुसार पाकिस्तान समायोजित करने की योजना में विश्वास करने की बजाय आक्रामक रुख अपनाए हुए है। पाकिस्तान के खिलाफ केंद्र के लोकतांत्रिक दृष्टिकोण पर उन्होंने कहा कि सरकार को अपने दोस्ताना और बचाव की रणनीति पर फिर से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन


बातचीत के जरिये जवाब देने की रणनीति पर सफलता नहीं मिली है, जैसी पाकिस्तान से अपेक्षा की जा रही थी। पाक अभी भी घाटी में आतंकवाद, सशस्त्र घुसपैठ और जाली नोट भेजने से बाज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


घाटी के अलगाववादी नेता और हुर्रियत कांफ्रेंस प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी ने बयान दिया था कि बंदूक से ही कश्मीर समस्या का हल होगा। उनके बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डीजीपी ने कहा, ‘क्या बंदूकों से कभी कश्मीर समस्या का हल निकल सकता है। यदि ऐसा होता तो पिछले 23 साल में क्यों नहीं हल निकला।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें