फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य आयुध भंडार में विस्फोट, एक की मौत

Wed, 20 Nov 2013 09:33 PM IST
अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के नगरोटा स्थित सैन्य कैंप के पास बुधवार को आयुध भंडार में हुए विस्फोट में एक सिविल मुलाजिम की मौत हो गई। हादसे में एक हवालदार गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


सैन्य अस्पताल में भर्ती हवलदार की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान सिविल मुलाजिम (पेंटर) संजीव बारू  निवासी कोर जगीर (नगरोटा) हुई है। सेना ने मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी किए हैं।

कस्बे के बाहरी इलाके में स्थित 22 आयुध भंडार में 81 एमएम मोर्टार शेल मरम्मत के लिए निकाला जा रहा था। इसी दौरान एक पुराना शेल फट गया।

दुर्घटना के समय पेंटर संजीव बारू शेल के काफी करीब था। इससे उसके पेट के नीचले हिस्से में शेल के छर्रे लगने से उसका पेट पूरी तरह फट गया। वहीं मौजूद हवलदार मोहंती को हाथ में गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन


दोनों को घायल अवस्था में नगरोटा सेना अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने बारू को मृत घोषित कर दिया। घायल हवलदार मोहंती को जम्मू सेना अस्पताल रेफर कर दिया गया।

आसपास के लोगों का कहना है कि विस्फोट काफी शक्तिशाली था। घटना की जानकारी मिलते ही सेना के उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी किए। मृतक बारू का पोस्टमार्टम करवाने के बाद देर शाम शव उसके परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें