फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: अमरनाथ गुफा के पास बर्फबारी, पांच-छह जून को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार

Sun, 04 Jun 2023 10:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार पांच और छह जून को कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकतर मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
अमरनाथ गुफा के आसपास बर्फबारी का नजारा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। गुफा के पास एक से दो इंच तक बर्फबारी हुई है। यात्रा से पहले यहां मौसम ठंडा बना हुआ है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने से पारे में उछाल आया है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार पांच और छह जून को कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकतर मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में वृद्धि होगी। हालांकि, अभी लगभग हिस्सों में मौजूदा तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।

जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ तपिश का अहसास हुआ। गर्मी बढ़ने का असर बाजारों में दिखने लगा है। लोग अब जरूरी खरीदारी के लिए शाम को बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन


यहां दिन का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री गिरकर 36.0 और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 27.4, बटोत में 27.8, कटड़ा में 34.0 और भद्रवाह में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर में भी मौसम साफ रहा, लेकिन तपिश से राहत बनी हुई है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 26.0, पहलगाम में 20.8, गुलमर्ग में 15.2 और लेह का तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें