फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोपोर मुठभेड़ पर पुलिस का बयान, पुलवामा जैसे फिदायीन हमले की साजिश नाकाम, सात गिरफ्तार

Wed, 10 Mar 2021 12:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अवंतीपोरा में जैश और लश्कर के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। आतंकी पुलवामा की तरह फिदायीन हमले की साजिश रच रहे थे। साथ ही एमसी बिल्डिंग पर भी फिदायीन हमले की योजना थी। जम्मू-कश्मीर में विस्फोटकों को गिराने के लिए पाकिस्तान ड्रोन का इस्तेमाल करने के साथ ही घुसपैठ की कोशिशें कर रहा है। 
विज्ञापन
बरामद हथियार - फोटो : जम्मू-कश्मीर पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारामुला जिले के सोपोर में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने अल-बदर कमांडर गनई ख्वाजा को मार गिराने में सफलता पाई। इस संबंध में कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि सोपोर पुलिस को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस सेना और सीआरपीएफ ने इलाके की घेराबंदी की। इसी दौरान आतंकियों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में गनई ख्वाजा मारा गया, जबकि उसके दो साथी मौके से भाग निकले। मारे गए आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद हुआ है।

विज्ञापन


गनई ख्वाजा साल 2000 में पाकिस्तान गया था। जहां से 2002 में वापस आया। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई, 2008 में वह आतंकी संगठन अल बदर में शामिल हो गया। पिछले कुछ महीनों में मारे गए आतंकियों को उसने पाकिस्तान के इशारे पर भर्ती किया था। गनई का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है।

इसके बाद आईजी ने बताया कि पुलिस ने अवंतीपोरा में जैश और लश्कर के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जोकि पुलवामा की तरह एक बड़े आईईडी ब्लास्ट और फिदायीन हमले की साजिश रच रहे थे। एक कार बरामद कर ली गई है। आतंकियों के सात सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मॉड्यूल को सीमा पार से निर्देश मिल रहे थे। गिरफ्तार आतंकियों के सहयोगियों में से एक पंपोर में सीआरपीएफ शिविर पर ग्रेनेड हमले में शामिल था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलवामा में एमसी बिल्डिंग पर भी फिदायीन हमले की थी योजना

बताया कि पुलवामा में एमसी बिल्डिंग पर भी फिदायीन हमले की योजना थी। 25 किलोग्राम अमोनिया और बड़ी मात्रा में आईईडी बनाने की सामग्री बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि आईईडी एक चिंता का विषय है। बड़ा खुलासा करते हुए आईजी ने कहा कि स्टिकी बम कश्मीर पहुंच गए हैं। इनका मुकाबला करने के लिए नई एसओपी जारी की गई है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में विस्फोटकों को गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने के साथ ही घुसपैठ की कोशिशें कर रहा है, इससे निपटने के लिए हम तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पत्थरबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में 20 लोगों की पहचान कर ली गई है जबकि 39 गिरफ्तारियां हुईं हैं।

यह भी पढ़ें- ससुराल में पुलिस वाले का खूनी खेल: प्रमोशन की खुशी में बिछा दी अपनों की इतनी लाशें, सिहर उठा जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें