जम्मू कश्मीर में सीमापार से आज सुबह से जबरदस्त फायरिंग जारी है। घाटी के मंढेर, पुंछ, राजौरी में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की ओर से भारतीय रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर जोरदार फायरिंग की जा रही है। घटना में सेना के एक जवान के अलावा आठ साल की बच्ची की मौत की खबर आ रही है।
वहीं भारतीय खेमे की ओर से भी पाक की इस हरकत का कड़ा जवाब दिया जा रहा है। जिसमें पांच पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सीमा पार से हो रही फायरिंग के बाद रिहाइशी इलाकों से नागरिकों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
राज्य के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने बताया कि सीमा पार से जबरदस्त फायरिंग की जा रही है, हम भी बड़ी ताकत से उसका जवाब दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सीमा पार पाकिस्तान की ओर से सुबह सात बजे से अचानक फायरिंग शुरू हो गई। पाकिस्तानी फौज ने भारतीय सीमा से सटे रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर फायरिंग की, जो खबर लिखे जाने तक जारी है। खासकर पुंछ और राजौरी के सीमा से जुड़े इलाकों पर जबरदस्त फायरिंग हो रही है, जिसमें पुंछ के बालाकोट की रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची साजिदा कफील की मौत हो गई। वहीं राजौरी इलाके में ही सेना के जवान नायक मुद्स्सर अहमद की भी मौत हो गई, वो घाटी के ही त्राल के रहने वाले थे।
#UPDATE Naik Muddasar Ahmed,belonging to J&K's Tral,lost his life in ceasefire violations by Pakistan on Indian Army posts in Rajouri sector pic.twitter.com/d0t3SBHNzu
— ANI (@ANI_news) July 17, 2017