फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: शादी के लिए बीएसएफ जवान को एलओसी से एयरलिफ्ट कर समय पर पहुंचाया घर, बर्फबारी से बंद है सड़क संपर्क

Thu, 28 Apr 2022 08:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत और नियंत्रण रेखा के पास माछिल सेक्टर में तैनात कांस्टेबल नारायण बेहरा (30) की शादी दो मई को होनी तय है। इस समय एलओसी की चौकियां बर्फ से ढकी हुई हैं। उनके पिता ने बेहरा की शादी होने की जानकारी अधिकारियों को दी थी। 
विज्ञापन
army helicopter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ ) ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) की दूरस्थ चौकी पर तैनात एक जवान को एयरलिफ्ट करने के लिए वीरवार को एक हेलीकॉप्टर की विशेष उड़ान संचालित की ताकि वह अपनी शादी के लिए 2500 किलोमीटर दूर ओडिशा में स्थित अपने घर पर समय से पहुंच सके।

इस समय एलओसी की चौकियां बर्फ  से ढकी हुई हैं

सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पास माछिल सेक्टर में एक ऊंचाई वाली चौकी पर तैनात कांस्टेबल नारायण बेहरा (30) की शादी दो मई को होनी तय है। इस समय एलओसी की चौकियां बर्फ से ढकी हुई हैं और कश्मीर घाटी के साथ इसका सड़क संपर्क फिलहाल बंद है।

सैनिकों के लिए सैन्य हवाई उड़ान ही परिवहन का एकमात्र साधन

इन स्थानों पर तैनात सैनिकों के लिए सैन्य हवाई उड़ान ही परिवहन का एकमात्र उपलब्ध साधन है। जवान के माता-पिता ने हाल ही में यूनिट कमांडर से संपर्क कर वस्तुस्थिति की जानकारी। वे चिंतित थे क्योंकि उक्त तिथि पर शादी के लिए सभी तैयारियां कर ली गई थीं। उन्हें लग रहा था कि उनका बेटा अपनी शादी के लिए समय से नहीं पहुंच पाएगा।

बीएसएफ  के महानिरीक्षक ने जवान को तुरंत घर भेजने का आदेश दिया 

बताया कि मामला बीएसएफ  के महानिरीक्षक (कश्मीर फ्रंटियर) राजा बाबू सिंह के संज्ञान में लाया गया। उन्होंने आदेश दिया कि श्रीनगर में तैनात बल का एक हेलिकॉप्टर चीता तुरंत बेहरा को एयरलिफ्ट करे। इस पर हेलिकॉप्टर वीरवार तड़के बेहरा को श्रीनगर ले आया।

ओडिशा के ढेंकनाल जिले के प्रस्थान कर चुका है जवान 

वह अब ओडिशा के ढेंकनाल जिले के आदिपुर गांव के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। आईजी ने बताया कि उन्होंने हवाई सेवा को मंजूरी इसलिए दी क्योंकि सैनिकों का कल्याण उनकी पहली और सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें