जम्मू शहर में पेयजल किल्लत गहरा गई है। इस कारण लोग काफी परेशान हो रहे हैं। नलों में कम समय पानी आने के कारण रोजमर्रा के काम निपटाने में काफी परेशानी पेश आई। रेशमघर कालोनी, बख्शी नगर, किशना नगर, पुराना शहर, सैनिक कालोनी समेत अन्य जगहों में परेशानी पेश आई। जरूरत पूरी करने के लिए टैंकरों के माध्यम से भी पानी की आपूर्ति की गई है।