जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। यहां पर देशभर से पर्यटन मनोरम वादियों को देखने और प्रकृति से आत्मसात करने पहुंचते हैं। लेकिन बदहाल नत्थाटॉप-सनासर सड़क सैलानियों की राह में रोड़ा बन रही है। कई स्थानों पर सड़क सिकूड़ी है और अनदेखी के कारण हालत काफी खराब है।
स्थानीय निवासी जगत राम, देव राज व हंस राज आदि ने बताया कि नत्थाटॉप से सनासर की दूरी करीब नौ किलोमीटर है, लेकिन मार्ग सिकुड़ा होने से सैलानियों को आनेजाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों से सड़क की स्थिति ठीक नहीं है और जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: वैक्सीन नहीं लगवाने वालों को न मिलेगा राशन, न ही कोई बैंकिंग सुविधा
इस कारण चालकों को वाहन चलाने में दिक्कत होती है। वहीं, हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। देशभर से सैलानी इस खूबसूरत पर्यटन स्थल को निहारने पहुंचते हैं। इसलिए जिला प्रशासन और संबंधित विभाग को मार्ग की सुध लेनी चाहिए। लोक निर्माण विभाग के एईई सतवीर सिंह ने बताया कि नत्थाटॉप-सनासर सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।