फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बिजली कटों से बढ़ी लोगों की परेशानी, गर्मी से छूट रहे पसीने

Sun, 04 Jul 2021 09:31 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

तीस से चालिस मिनट तक पानी की आपूर्ति हो रही है। इस कारण रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में प्यास बुझाती लड़की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तापमान बढ़ोतरी के कारण लोगों के खूब पसीने छूट रहे हैं। तापमान बढ़ने से लंबे बिजली कट सहन करने पड़ रहे हैं। रविवार दिन में आधे आधे घंटे के कट सहन करने पड़े। वहीं, मुट्ठी, तालाब तिल्लो समेत बटिंडी में टांसफार्मर भी जले गए। इस कारण इन इलाकों में ज्यादा परेशानी पेश आई है। बाद में समस्या का हल कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा नरवाल, सुजवां में ओवरलोडिंग के कारण तार जल गए। इस कारण घंटों बिजली बंद रही। बिजली बंद रहने के कारण पानी की आपूर्ति पर असर पड़ा है। तीस से चालिस मिनट तक पानी की आपूर्ति हो रही है। इस कारण रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी आ रही है।

यह भी पढ़ें- महबूबा मुफ्ती की चेतावनी: अगर पीडीपी के किसी भी व्यक्ति के साथ कुछ हुआ तो प्रशासन होगा जिम्मेदार
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को पानी टैंकरों के माध्यम से मंगवाना पड़ा। लोगों गोपाल, सुनील, अशोक का कहना है कि बिजली कटों से परेशानी पेश आ रही है। अब नलों में जरूरत के हिसाब से पानी भी नहीं आ रहा है। इस कारण बोतलबंद पानी खरीदकर भी पीना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें