फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अब नगर निगम शहर में नालों पर हुए अतिक्रमण को तोड़ेगा, त्रिकुटा नगर से आज शुरू होगा अभियान

Tue, 13 Jul 2021 01:14 PM IST
करिश्मा चिब अजय मीनिया, जम्मू

सार

अतिक्रमण से नाले साफ नहीं हुए, जिससे ओवरफ्लो हुए। लोगों ने कई जगह नालों पर शौचालय और कई जगह दुकानें बना रखी हैं।
 
विज्ञापन
जम्मू नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के अधिकतर नालों पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। कई जगहों पर लोगों ने शौचालय तो कई जगह दुकानें बना रखी हैं। इसके चलते नालों की सफाई नहीं हो पाती। जिसकी वजह से नालों से पानी ओवरफ्लो हो जाता है। सोमवार को हुई बारिश में भी ऐसा ही देखने को मिला। अतिक्रमण की वजह से इनकी सफाई नहीं हुई और जैसे ही पानी आया तो यह ओवरफ्लो हो गए और पानी लोगो के घरों में घुस गया।

विज्ञापन


अब नगर निगम शहर के नालों पर अतिक्रमण को हटाएगा, ताकि इनकी वजह से पानी ओवरफ्लो न हो। जानकारी के अनुसार जम्मू में 50 से ज्यादा नाले हैं, जो अलग-अलग जगह से होकर जाते हैं। खासकर त्रिकुटा नगर क्षेत्र में नालों पर बहुत सी जगहों पर अतिक्रमण है। इसकी वजह से पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता का कहना है कि सोमवार को हुई बारिश से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- मददगार बनी सेना: आईडी ब्लास्ट और अन्य हादसों में अंग गंवाने वालों को सेना ने दी सहायता, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


सबसे ज्यादा समस्या नालों पर अतिक्रमण की वजह से हुई है। निगम प्रशासन इन नालों से अतिक्रमण हटाएगा, ताकि बारिश होने से पानी का निकास हो सके। अतिक्रमण की वजह से इनकी सफाई नहीं हो पाती। जिससे पानी की निकास न होने से ओवरफ्लो हो जाते हैं।
विज्ञापन

 
प्रोटेक्शन वॉल भी बनेंगी
शहर में सोमवार को दुकानों और घरों में पानी घुसने की सबसे बड़ी वजह नाले रहे, जिनमें से पानी ओवरफ्लो होकर घुसा। लिहाजा इन नालों पर अब प्रोटेक्शन वॉल बनेंगी, ताकि इनका पानी बाहर न निकले। निगम जल्द ही इस पर काम शुरू करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें