फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अब प्रशासनिक सचिवों तक पहुंचना होगा आसान, आम नागरिकों को होगा फायदा

Wed, 23 Jun 2021 12:50 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

आम जनता के लिए प्रशासन ने पांच समर्पित लैंडलाइन नंबर जारी किए।
विज्ञापन
हेल्पलाइन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए अब प्रशासनिक सचिवों और अन्य दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों के पास आम नागरिकों की पहुंच को आसान बनाया गया है। इसके लिए आम लोगों के अनुरोध के पंजीकरण के लिए पांच समर्पित लैंडलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


इन नंबरों के माध्यम से नागरिक अधिकारियों तक पहुंच सकेंगे। इन नंबरों में 0194-2506144, 01942500115, 01942506102, 01942506111 और 01942506112 नंबर हैं। प्रशासन ने प्रशासनिक सचिवों और अन्य अधिकारियों तक आम लोगों की पहुंच बनाने के लिए एक प्रणाली स्थापित की है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सरकारी नौकरी के लिए अब देनी होगी मोबाइल नंबर, बैंक खाते और ससुरालियों की जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बताया गया है कि पांच समर्पित टेलीफोन नंबर पर लोग अपने अनुरोधों के पंजीकरण के लिए प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच काल कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन के माध्यम से पंजीकृत अनुरोधों को संबंधित प्रशासनिक सचिवों के साथ उठाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें