फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच आईबी पर बैठक, घुसपैठ समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा

Fri, 12 May 2023 03:06 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,सांबा

सार

आईबी पर चक दुलमा में बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच बैठक हुई। इसमें पाकिस्तानी रेंजर्स के अधिकारी शामिल हुए। 
विज्ञापन
सांबा आईबी पर तैनात जवान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांबा में सेना की ओर से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिसका पाकिस्तानी रेंजरों ने विरोध जताया है। बीएसएफ के जवानों ने स्पष्ट किया किया वह अपने क्षेत्र में थे और कोई हवाई घुसपैठ नहीं की गई है।

विज्ञापन


वीरवार को आईबी पर चक दुलमा में बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच बैठक हुई। इसमें पाकिस्तानी रेंजर्स ने सीमा पर ड्रोन उड़ाने पर आपत्ति जताई और पाकिस्तानी हवाई सीमा में घुसपैठ का आरोप लगाय। बीएसएफ के अधिकारियों ने दो टूक जवाब दिया कि वह अपने क्षेत्र में थे। कोई हवाई घुसपैठ नहीं की गई है।

घुसपैठ विरोधी ग्रिड मजबूत होगा

प्रदेश में घुसपैठ विरोधी ग्रिड (टायर-2) को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 42 नए बार्डर पुलिस पोस्ट (बीपीपीएस) के लिए 607 पदों को सृजित किया गया है। इन पोस्टों के सक्रिय होने के बाद घुसपैठ को और अधिक क्षमता से रोकने में मजबूती मिलेगी।

गृह विभाग के वित्तीय आयुक्त राज कुमार गोयल की ओर से जारी एक आदेश में बीपीपीएस के लिए 39 सब इंस्पेक्टर, 50 सहायक सब इंस्पेक्टर, 88 हेड कांस्टेबल, 430 एसजीएसटी/कांस्टेबलों को पद सृजित किए गए हैं। इन पदों को भरने की जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें