फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एक दिन की राहत के बाद कोरोना से मौतों में फिर उछाल, दस ने दम तोड़ा

Tue, 15 Jun 2021 10:10 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रदेश में चौबीस घंटे में 715 नए संक्रमित मिले, अभी 12 हजार से ज्यादा सक्रिय केस।
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में एक दिन की राहत के बाद मंगलवार को कोरोना संक्रमित मामलों और मौतों में फिर उछाल आया। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में 715 नए मामले मिले हैं। इसमें जम्मू संभाग से 218 और बाकी कश्मीर संभाग से हैं। दस और लोगों ने कोरोना संक्रमण से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया, इसमें जम्मू संभाग में 6 मौतें हुई हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना से 4205 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में वर्तमान में 12407 कोरोना के सक्रिय मामले हैं, जिसमें जम्मू संभाग से 4544 मामले हैं। बता दें, सोमवार को 9 लोगों ने दम तोड़ा था। पिछले 52 दिनों में मौतों का आंकड़ा 10 से नीचे आया था। पिछले चौबीस घंटे में जीएमसी डोडा में 2, जीएमसी राजोरी में 2, डीएच रियासी में 1, घर पर 1, डीएच पुलवामा में 1, एसएमएचएस श्रीनगर में 1,  जीएमसी कुपवाड़ा में 1, सीएचसी सोपोरा में 1 मौत हुई है।

प्रदेश में शोपियां और सांबा में सबसे कम 5-5 नए संक्रमित मामले मिले हैं। राजधानी जिला जम्मू में नए संक्रमित मामलों में गिरावट आई है और मंगलवार को 22 नए संक्रमित मामले मिले। हालांकि इस जिले में प्रदेश में सर्वाधिक 1117 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। श्रीनगर में सर्वाधिक 132 नए संक्रमित मामले मिले हैं। नए संक्रमित मामलों में यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी के बाद जम्मू में वेंकटेश्वर मंदिर बनेगा धार्मिक पर्यटन का केंद्र, जम्मू के इन धार्मिक स्थलों पर भी होगा विकास

प्रदेश में 1830 मरीज ठीक हुए
जम्मू-कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में मंगलवार को 1830 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। इसमें जम्मू संभाग से 642 और कश्मीर संभाग से 1188 मरीज हैं। अब तक प्रदेश में 292114 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं और रिकवरी दर 94 फीसदी तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


ब्लैक फंगस का एक और मामला
जम्मू। जम्मू कश्मीर में मंगलवार को ब्लैक फंगस का एक और मामला मिला। अब तक प्रदेश में 21 ब्लैक फंगस के मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें कई पीड़ितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें