फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जम्मू के कलाकारों की नई फिल्म कराएगी हिमाचली वादियों की सैर, ये होगी खास बात

Sat, 17 Jul 2021 07:43 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

निदेशक अजय के सकलानी ने कहा कि फिल्म हिमाचल की खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माई है।
विज्ञापन
पहाड़ - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के कलाकारों की नई फिल्म दर्शकों को हिमाचल के पहाड़ों की सैर करवाएगी। शनिवार को फिल्म की स्टार कास्ट ने जम्मू में प्रेसवार्ता कर बताया कि फिल्म में जम्मू और हिमाचल प्रदेश के कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म का 80 फीसदी भाग पहाड़ों में फिल्माया गया है। इसमें उधमुपर और जम्मू के कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है।

विज्ञापन


मोहित मट्टू का ट्रैकिंग गाइड का किरदार है। मृदुल राज आनंद मुख्य अभिनेता हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म एक ट्रैकिंग अभियान पर केंद्रित है, जिसमें कई मोड़ आते हैं जो दर्शकों को फिल्म से जोड़े रखेंगे। निदेशक अजय के सकलानी ने कहा कि फिल्म हिमाचल की खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माई है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: इस बार भी नहीं होगी मचैल यात्रा, कोरोना संक्रमण की वजह से लिया गया फैसला   
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी कहानी एक प्रेमी जोड़े गुगली और शौर्य पर आधारित है, जो धर्मशाला घूमने आए हैं और खूबसूरत वादियों में ट्रैकिंग पर जाने का निर्णय लेते हैं। अजय ने बताया कि फिल्म में दिखाया गया है कि पहाड़ जितने खूबसूरत दिखते हैं उन पर चलना उतना ही कठिनाइयों भरा होता है। फिल्म में गुगली का किरदार रक्षा कुमावत और शौर्य का मृदुल आनंद ने निभाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें