फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में मारे गए पार्षद राकेश पंडिता के परिवार को 40 लाख की घोषणा

Sat, 12 Jun 2021 11:15 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने पंडिता और आईजी जम्मू के घर जाकर संवेदना जताई।
 
विज्ञापन
BJP Leader Rakesh Pandita by shot dead Terrorists in Tral of pulwama - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो जून को त्राल में आतंकियों के हमले में मारे गए नगरपालिका अध्यक्ष राकेश पंडिता के परिवार वालों से शनिवार को मुलाकात कर संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने आश्वस्त किया कि साजिशकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। हमले में शामिल आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में पहले ही उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने पंडिता के परिवार के लिए 40 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की स्वीकृति दी।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सोपोर हमले की राजनीतिक पार्टियों ने एक सुर में की निंदा, कहा बौखलाए हैं आतंकी
विज्ञापन
विज्ञापन


उप राज्यपाल ने आईजी मुकेश सिंह के घर जाकर उनके पिता उपेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उनके  साथ प्रमुख सचिव नीतीश्वर कुमार, मंडलायुक्त डा. राघव लंगर, डीसी अंशुल गर्ग भी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें