बड़गाम के खग में मिली देवी दुर्गा की 1,300 साल पुरानी मूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
बड़गाम पुलिस ने खग क्षेत्र से एक प्राचीन मूर्ति बरामद की है। अधिकारियों के अनुसार, मूर्ति का निरीक्षण करने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार के पुरातत्व और संग्रहालय के अभिलेखागार विभाग की टीम को बुलाया गया था। टीम ने निरीक्षण करने के बाद जिला पुलिस कार्यालय में बताया कि देवी दुर्गा की यह मूर्ति सातवीं सदी (लगभग 1,300 साल पुरानी) है।
मूर्ति काले पत्थर की है। मूर्ति में देवी दुर्गा शेर के सिंघासन पर बैठी हुई हैं। उनकी बाईं भुजा कंधे से गायब है। मूर्ति गांधार स्कूल ऑफ आर्ट का प्रभाव लग रहा है और देवी दुर्गा दाएं हाथ से कमल का फूल पकड़े हुए हैं।
एसएसपी बड़गाम ताहिर सलीम खान ने मूर्ति को जम्मू-कश्मीर सरकार के पुरातत्व और संग्रहालय के अभिलेखागार विभाग के उप निदेशक मुश्ताक अहमद बेग और उनकी टीम को सौंप दी।