जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले की खबर है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, कुलगाम के बेहबाघ में पुलिस की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ है। हालांकि, हमले में किसी तरह की नुकसान की खबर नहीं है। अन्य जानकारी की प्रतिक्षा है।
#FLASH J&K: Terrorists attack a Police vehicle in Kulgam's Behbagh. No loss of life or injuries reported. More details awaited pic.twitter.com/w1oxBwloTv
— ANI (@ANI_news) March 23, 2017
20 मार्च को हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन आतंकियों में से एक जम्मू संभाग के रियासी और दूसरा उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में पकड़ा गया। इनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।