जम्मू-कश्मीर में राज्य जांच एजेंसी ने कई जगहों पर की छामेमारी
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को जम्मू- कश्मीर में राज्य जांच एजेंसी अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और श्रीनगर जिलों में छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक एसआईए कश्मीर में पहले से दर्ज मामले में ही तलाशी कर रही है।
एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि जांच एजेंसी के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ की सहायता से कई स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने कहा कि अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और श्रीनगर जिलों में तलाशी ली जा रही है।