फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सांबा जिले में मोर्टार गोला फटने से एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल

Sat, 23 Dec 2023 07:25 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, जम्मू

सार

शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के चांदली गांव में एक वन क्षेत्र में पाए गए मोर्टार के विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
विज्ञापन
सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बेनाम तोश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सुबं ब्लाॅक के गांव चांडली में शुक्रवार शाम को मोर्टार का जिंदा शेल फटने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल सांबा लाया गया, डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जम्मू रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चांदली गांव के निकट जंगल में सेना का फायरिंग रेंज है। दो व्यक्ति जिनमें पवन सिंह (17) पुत्र कुलदीप सिंह और रोशन सिंह पुत्र काका सिंह निवासी चांदली जंगल में लकड़ी लेने गए थे। वहां पर मोर्टार का एक जिंदा शेल पड़ा था, निकट गए तो शेल फट गया।



इस दौरान पवन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल रोशन सिंह के शरी पर छर्रे लग गए, उसे जिला अस्पताल सांबा लाया गया। डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए उसे जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रतलब है कि इससे पहले भी इस गांव के कई लोगों की जानें गई हैं व कई हाथ पैर गवां चुके हैं। गांव के अधिकतर मकानों की दीवारों में दरारें आ चुकी हैं। लोग कई बार फायरिंग रेंज हटाने की मांग उठा चुके हैं। मगर लोगों की मांग को अनसुना कर दिया गया। इस कारण एक युवक की मौत हो गई और एक घायल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें