फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के मंत्री पर यौन उत्पीड़न का केस

Fri, 07 Feb 2014 01:50 AM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला चिकित्सक ने स्वास्थ्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शब्बीर अहमद खान के खिलाफ श्रीनगर के शहीद गंज थाने में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि 28 जनवरी को जब वह सचिवालय स्थित मंत्री के कार्यालय गई तो मंत्री ने उसका यौन उत्पीड़न किया था। पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में सहयोग न करने पर आरोपी मंत्री को गिरफ्तार किया जा सकता है।

शब्बीर अहमद खान राजोरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक और स्वास्थ्य राज्य मंत्री हैं। उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन


इस मामले में शब्बीर खान से बातचीत नहीं हो सकी। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और विधायक जुगल किशोर शर्मा, पीडीपी के प्रवक्ता नईम अख्तर, पैंथर्स पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मामले की निष्पक्ष जांच के लिए शब्बीर अहमद खान को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट रवींद्र शर्मा ने पूरे मामले में अनभिज्ञता जताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें