फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: जस्टिस अरुण पाली होंगे जम्मू और कश्मीर HC के नए मुख्य न्यायाधीश; सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश

Sun, 06 Apr 2025 12:09 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के जस्टिस अरुण पाली को जम्मू और कश्मीर व लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की है।
विज्ञापन
उच्च न्यायालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस अरुण पाली को जम्मू और कश्मीर व लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की है। चार अप्रैल को, भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने कॉलेजियम की बैठक की अध्यक्षता की।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के वेबसाइट पर जारी बयान में कहा गया, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अपनी बैठक में, 4 अप्रैल 2025 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस अरुण पाली को जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।

18 सितंबर 1964 को जस्टिस पाली का जन्म हुआ था। 28 दिसंबर 2013 को उन्हें पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश की पदोन्नत मिली। 26 अप्रैल 2007 को वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में उनकी नियुक्ति हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें