फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में रोपवे का केबल टूटा, 7 पर्यटकों की मौत

Sun, 25 Jun 2017 08:08 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में रोपवे का केबल टूटा - फोटो : ANI
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बड़ा हादसा हुआ है। गुलमर्ग में रोपवे का केबल टूटने से 7 पर्यटकों की मौत हो गई है। मृतक में से 4 लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। वहीं खबर है कि कुछ लोग अभी फंसे भी है, जिन्हें निकालने के प्रयास जारी है।
विज्ञापन


ये हादसा गुलमर्ग में हुआ, जहां दो पहाड़ों के बीच आने जाने के लिए रोपवे सर्विस है। ये रोपवे कोंगदूरी पहाड़ और अफरवात चोटी(समुद्रतल से 13780 फिट की उंचाई) के बीच चलती है। इस हादसे में रोपवे नीचे खाईं में गिर गया है, जिसमें अभी कई और लोगों के फंसे होने की जानकारियां मिल रही हैं। Jammu & Kashmir: Five tourists died when a Gondola tower collapsed due to strong winds pic.twitter.com/EdQqcswlUa — ANI (@ANI_news) June 25, 2017
जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गए लोगों में 4 लोग एक ही परिवार के थे, और वो दिल्ली के शालीमार बाग इलाके से गुरमर्ग गए थे। मृतकों में जयंत अंद्रास्कर, उनकी पत्नी मानशिया अंद्रास्कर और दो बेटियां अनागा और जाह्नवी शामिल हैं। इनके साथ ही स्थानीय व्यक्ति मुख्तार अहमद गनी की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें