फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah in JK: जम्मू-कश्मीर व अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा स्थिति जानी, आईबी-एलओसी के बारे में विस्तार से चर्चा

Fri, 23 Jun 2023 11:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क/ एजेंसी, जम्मू कश्मीर

सार

गृहमंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ नियंत्रण रेखा की स्थिति के बारे में भी जाना। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन
श्रीनगर में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक करते गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और खुफिया एजेंसियों, अर्धसैनिक बलों, पुलिस और नागरिक प्रशासन के शीर्ष अधिकारी श्रीनगर में हुई बैठक में शामिल हुए।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बैठक में गृह मंत्री ने सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया और उन्हें अधिकारियों ने इस बारे में विस्तृत जानकारी दी। शाह को अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ नियंत्रण रेखा की स्थिति से भी अवगत कराया गया। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए।

अमरनाथ यात्रा को लेकर कुछ दिन पहले भी सुरक्षा बैठक हो चुकी है। इस बार यात्रा 62 दिन की होगी जो 1 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त को संपन्न होगी। इससे पहले जम्मू में रैली के बाद शाम को श्रीनगर में पहुंचे गृह मंत्री शाह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर ने विकास यात्रा में आज एक नया मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन


घाटी में 586 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन हुआ है, जिनसे 22 लाख लोगों को फायदा होगा। शाह ने कहा कि जब एक घर में शुद्ध पीने का पानी पहुंचता है तो उससे न सिर्फ महिलाओं की दिक्कत दूर होती है, बल्कि पूरे परिवार के स्वास्थ्य में भी गुणात्मक सुधार होता है। कश्मीर में 100 स्कूलों का आधुनिकीकरण हो रहा है। 

शाह ने कहा, प्रदेश में एक लोकाभिमुख शासन को पिछले पांच सालों में जमीन पर उतारने का काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ है। जम्मू-कश्मीर में पूर्व सरकारों में लोकतंत्र सिर्फ 80-85 लोगों के घेरे तक सीमित था और तीन परिवार इस पर कब्जा करके बैठे थे। ये लोग पंचायत चुनाव नहीं होने देते थे।

सरपंच-पंच और तहसील व जिला पंचायत नहीं बनने देते थे। शाह ने कहा, यूटी में लोकतंत्र तो अब आया है, जब यहां 35 हजार चुने हुए प्रतिनिधि अपने गांव, तहसील और जिले का भविष्य खुद तय कर रहे हैं। यहीं से इन्हीं लोगों में से आने वाले दिनों में एमपी, एमएलए और नए नेता भी निकलेंगे। 
 

विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह ढांगरी आतंकी हमले के पीड़ितों से मिलते हुए - फोटो : ट्वीटर

ढांगरी आतंकी हमले के पीड़ितों से की मुलाकात 

गृहमंत्री अमित शाह ने श्रीनगर राजभवन में राजोरी जिले के ढांगरी में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावितों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। आठ जनवरी को ढांगरी में आतंकी हमले  में सात लोगों की मौत हो गई थी। इसमें दो सगे भाइयों दीपक और प्रिंस ने भी जान गंवा दी थी। उसकी मां सूरज शर्मा और परिवार के अन्य लोगों से शाह ने मुलाकात की। मौके पर सुशील और उनकी पत्नी थी जिन्होंने आतंकी हमले में अपना बेटा खो दिया था। इसमें घायल हुए पवन शर्मा ने गृहमंत्री को पूरी घटना की बारे में विस्तार से बताया। इस आतंकी हमले में14 लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें