फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! अमरनाथ यात्रा के लिए हेल्पलाइन शुरू

Fri, 07 Jun 2013 05:24 PM IST
श्रीनगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों के लिए एक खुशखबरी है।
विज्ञापन


अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के साथ ही 24 घंटे मदद करने वाली हेल्पलाइन शुरू की है।

श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन के चौधरी ने बताया कि यह हेल्पलाइन शुरू में आठ जून से 26 जून तक सुबह 9.30 बजे से शाम छह बजे तक भक्तों के लिए खुली रहेगी।
विज्ञापन


इसके बाद 27 जून से यात्रा की समाप्ति तक यह चौबीस घंटे काम करेगी। इस दौरान कोई भी भक्त फोन कर अपनी जिज्ञासा शांत कर सकता है।

हेल्पलाइन का नंबर 0194-2501679 और 03469722210 है। इसके अलावा यात्री sasbjk@gmail.com पर मेल करने के साथ ही श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें