फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब तक शहीद होंगे जवान, रिटायर्ड कर्नल बोले- पहले चेतावनी दो, बाहर नहीं आते तो घर उड़ा दो

Mon, 04 May 2020 06:41 AM IST
योगेश साहू अजय मीनिया, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हंदवाड़ा में भारतीय सेना के चार जवानों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की शहादत पर देश के पूर्व सैन्यकर्मियों का कहना है कि कश्मीर में आतंकी हमलों से निपटने की रणनीति में बदलाव जरूरी है। सेना को राजनीति से दूर रखकर कार्रवाई करने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन

 


इस संबंध में रिटायर्ड कर्नल वीके साही ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि यदि कहीं कोई आतंकी किसी घर में पनाह लिए हुए है या लोगों को बंधक बना रखा है तो सबसे पहले वहां मौजूद लोगों को चेतावनी देकर बाहर आने के लिए कहा जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो उस जगह को विस्फोट से उड़ा देना चाहिए। इसी से आतंकियों को पनाह मिलना बंद होगा। 

उन्होंंने सवाल किया कि आखिर कब तक बंदी बनाने के नाम पर आतंकियों को पनाह मिलती रहेगी और इन्हें बचाने के नाम पर जवान शहीद होते रहेंगे? कश्मीर में आतंकियों को स्थानीय स्तर पर पनाह मिलती है। जिसकी आड़ में वे छुप जाते हैं और फिर लोगों को बंधक बनाने के नाम पर सुरक्षा बलों के अंदर आते ही हमला बोल देते हैं। 

विज्ञापन


इस साल मारे गए 62 आतंकी 
इस साल जनवरी से अब तक जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में हुई मुठभेड़ में 62 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। लॉकडाउन के दौरान आतंकियों की ओर से सीमा पार से लगातार घुसपैठ की कोशिशें हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें