फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हाफिज सईद कर रहा घुसपैठ की साजिश'

Tue, 15 Oct 2013 12:15 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान भारतीय सीमा में बड़े पैमाने पर घुसपैठ कराने की फिराक में है। इसके लिए वह पिछले कई महीनों से प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


लश्कर चीफ हाफिज सईद लगातार सीमा की रेकी कर रहा है। यह जानकारी 16 कोर के जीओसी डीएस हुड्डा ने विशेष बातचीत में दी। हुड्डा सोमवार को सेना के एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके पास जानकारी आ रही है कि पाकिस्तान का एक ही मकसद है घुसपैठ कराना। उन्होंने माना कि सीमा पर तनाव है।

यह भी कहा कि सेना इससे निपटने के लिए तैयार है। हुड्डा का कहना है कि हाफिज सईद और कई अन्य आतंकी संगठनों के आका राज्य की नियंत्रण रेखा पर कई महीनों से लगातार पहुंच रहे हैं और आतंकियों के साथ बैठकें कर रहे हैं।
विज्ञापन


साथ ही वे घुसपैठ की रणनीति बना रहे हैं। संभव है कि इस साजिश में आईएसआई और पाक सेना भी शामिल है।

आने वाले दिनों में भी पाकिस्तान का यह प्रयास जारी रहेगा, क्योंकि सर्दियों से पहले वह भारी संख्या में घुसपैठ करवाने की साजिश में लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें