फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर

Thu, 01 Aug 2013 11:19 PM IST
श्रीनगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के हंदवाड़ा इलाके में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को चार आतंकियों को मार गिराया। गोलीबारी के दौरान सेना के दो जवान घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


सेना की 15 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा है कि चारों आतंकी लश्कर-ए-तोयबा संगठन के और पाक नागरिक थे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने लोलाब तथा तंगधार में भी दो आतंकवादी विरोधी अभियान शुरू किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने प्रेस वार्ता में बताया कि मारे गए आतंकियों के कब्जे से 5 एके 47 रायफल, युबीजीएल ग्रेनेड और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

इससे पूर्व गत दिवस इसी जिले के मच्छल इलाके में मारे गए आतंकवादियों का संबंध उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद संगठन से बताया।

इस बीच, श्रीनगर बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में पाक सेना द्वारा सीजफायर का उल्लंघन कर नागरिक ठिकानों पर गोलीबारी की गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात को शुरू हुई गोलीबारी कुछ मिनट तक चली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें