फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जिलों को छोड़ पूरे जम्मू-कश्मीर में 12 नवंबर तक टूजी सेवा ही मिलेगी

Thu, 22 Oct 2020 12:58 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
विज्ञापन
2G NETWORK
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रदेश के दो जिलों को छोड़कर अन्य सभी जिलों में 3जी और 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध 12 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। प्रमुख सचिव गृह विभाग द्वारा बुधवार को जारी एक आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने के लिए निहायत जरूरी है। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित की गई विशेष समिति ने सुरक्षा और अन्य आवश्यक एजेंसियों के साथ विमर्श के बाद यह पाया कि टूजी सेवा से कोविड के निपटने, बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं पहुंच रही। इसके अलावा सुरक्षा से जुड़े मामलों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल यह प्रतिबंध आवश्यक है। 

प्रधान सचिव ने कहा कि युवाओं को गुमराह करने के लिए इनके संगठन डेटा का दुरुपयोग कर सकते हैं। इसलिए 3जी, 4जी मोबाइल इंटरनेट की उपलब्धता पर प्रतिबंध पूर्ववत जारी रखा जाए। इसके बाद, सरकार ने आदेश दिया कि गांदरबल और उधमपुर जिलों में हाई स्पीड मोबाइल डेटा की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जबकि अन्य जिलों में यह गति केवल 2जी तक ही सीमित रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें