फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्कासित विधायकों की भाजपा में वापसी तय

Sun, 12 Jan 2014 11:24 AM IST
अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव में क्रास वोटिंग प्रकरण के बाद भाजपा से निष्कासित पांच विधायकों की वापसी तय हो गई है। दो अन्य निष्कासित विधायकों की घर वापसी के मुद्दे पर मंथन जारी है। भाजपा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर घर वापसी की कवायद के तहत संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन


जल्द ही पांच विधायकों की पार्टी में वापसी संबंधी औपचारिक घोषणा भाजपा का राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व करेगा। संसदीय बोर्ड ने फैसले की जानकारी प्रदेश भाजपा नेतृत्व को दे दी है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदुरप्पा की भाजपा के वापसी के बाद यह दूसरा बड़ा फैसला है।

इस फैसले के बाद प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने जम्मू वेस्ट से विधायक प्रो. चमन लाल गुप्ता और बसोहली से विधायक जगदीश सपोलिया की पार्टी में वापसी पर नये सिरे से पैरवी शुरू की है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन दोनों विधायकों की अपने क्षेत्रों में पैठ के मद्देनजर प्रदेश भाजपा का एक ग्रुप इनकी घर वापसी के पक्ष में है लेकिन इन दोनों विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों पर नजर रखने वाले भाजपा के नेता इनकी वापसी के पक्ष में नहीं है।

हालांकि बसोहली से विधायक जगदीश सपोलिया साफ कर चुके हैं कि भाजपा उन्हें वापस ले अथवा न ले, वह विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे। इससे पूर्व नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना उनका पहला लक्ष्य है।

गौरतलब है कि एमएलसी चुनाव में क्रास वोटिंग के बाद भाजपा के सात विधायकों को निष्कासित कर दिया था। शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले पर सातों विधायकों और समर्थक समय-समय पर दोषी ठहराने के पैमाने पर सवाल उठाते रहे हैं।

इनकी घर वापसी को हरा सिगनल
संसदीय बोर्ड में घर वापसी का हरा सिगनल पाने वालों में रियासी से विधायक बलदेव शर्मा, बनी से विधायक मास्टर लाल चंद, हीरानगर से विधायक दुर्गा दास, रायपुर दोमाना से विधायक भारत भूषण और आरएस पुरा से विधायक प्रो. गारू राम शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश भाजपा की कठुआ में बीस जनवरी के बाद होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में यह पांचों विधायक शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें