फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी का एनकाऊंटर, इलाके में तनाव

Sun, 02 Feb 2014 12:08 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक स्थानीय आतंकी को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद हिंसा की आशंका को देखते हुए दक्षिण कश्मीर के पुलवामा कसबे में शनिवार सुबह कर्फ्यू लगाना पड़ा। स्थानीय लोगों के प्रदर्शन के बावजूद वहां स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई गई है।
विज्ञापन


अवंतीपोरा कस्बे के गांव कंगन में शुक्रवार रात सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और राज्य पुलिस के विशेष कार्यबल ने मुठभेड़ में एक शीर्ष आतंकी को ढेर कर दिया था। यह कार्रवाई एक पुख्ता सूचना के बाद की गई थी।

लश्कर-ए-तोइबा का आतंकी एजाज अहमद चरसू का रहने वाला था। वह लंबे समय से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था। उसके कब्जे से एक एके 47, दो मैगजीन और अन्य आपत्तिजनक सामान मिला है। पुलवामा सहित अन्य जिलों की पुलिस को इस आतंकी की तलाश थी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक तजेंद्र सिंह के अनुसार आतंकी के मारे जाने की सूचना के बाद इसका विरोध करने की आशंका के मद्देनजर केवल पुलवामा कसबे में कर्फ्यू लगाना पड़ा है।

उन्होंने बताया कि सुबह भीड़ ने श्रीनगर-जम्मू मार्ग पर धरना दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ। उन्होंने कहा कि स्थिति पर करीबी से नजर रखी जा रही है। हालात ठीक होते ही कर्फ्यू को हटा लिया जाएगा। उन्होंने कसबे में स्थिति को पूरी तरह शांत और नियंत्रण में बताया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें