ईको वाहन नंबर जेके 19 ए - 4098 माहौर से गूल की तरफ जा रही थी, दुर्घटना के बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना का पता चलते ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। खाई में गिरे वाहन के पास लोग पहुंचे तो दो लोगों को मृत पाया। मृतकों की पहचान हक नवाज उम्र 22 वर्ष पुत्र मोहम्मद शफी निवासी बुद्धन और शारिजा उम्र 18 वर्ष पुत्री मोहम्मद शफी निवासी महाकुंड के रूप में हुई।
दुर्घटना में अन्य घायलों को काफी मशक्कत के बाद मुख्य मार्ग तक लाया गया। दूरदराज का इलाका होने पर एम्बुलेंस की सुविधा नहीं होने के कारण सभी घायलों को सीएचसी माहौर लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने एक घायल रिफाकत अली उम्र 18 वर्ष पुत्र मोहम्मद रफी निवासी महाकुंड को मृत घोषित कर दिया।
घायलों की पहचान उमर गुल उम्र 18 वर्ष पुत्र मोहम्मद शफी निवासी महाकुंड, सद्दाम हुसैन उम्र 22 वर्ष पुत्र गुलाम हुसैन निवासी गूल, शाजिया कौसर उम्र 18 वर्ष पुत्री लियाकत अली निवासी दचछन्न, आदिल हुसैन उम्र 18 वर्ष पुत्र मोहम्मद रफी निवासी महाकुंड, शाहनवाज उम्र 18 पुत्र मोहम्मद शफी निवासी बुद्धन के रूप में हुई। माहौर में प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रियासी के लिए रेफर कर दिया गया।