1) लश्कर-ए-तैयबा के जिला कमांडर मुश्ताक मीर
2) हिजबुल जिला कमांडर अब्बास
3) हिजबुल के डिप्टी जिला कमांडर वसीम वागे उर्फ सैफुल्लाह
4) उमर मजीद गनी गानाई (जिसकी कुछ दिनों पहले घंटा घर पर होने की तस्वीर वायरल हुई थी)
5) खलीद फारूक उर्फ तलहा
6) मारा गया छठा आतंकी पाकिस्तानी बताया जा रहा है। अभी उसके नाम का पता नहीं चल पाया है।
एसएसपी शोपियां संदीप चौधऱी ने बताया कि, मारे गए 6 आतंकियों में से 4 आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन से और 2 आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। दोनों आतंकी संगठन के जिला कमांडर मारे गए हैं। हमने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। फिलहाल जांच चल रही है।
जानकारी के मुताबिक शोपियां के कपरान बतागुंड इलाके में सुरक्षाबलों की 34 आरआर, सीआरपीएफ और एसओजी ने इलाके में घेराबंदी और सर्च अॉपरेशन चलाया।सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इलाके में आतंकी छिपे हैं। जैसे ही सुरक्षाबलों के जवान आतंकियों के छिपे होने वाली जगह पर पहंचे और शिकंजा कसा तो आतंकियों ने खुद को घिरता देख गोलीबारी शुरू कर दी।