फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के झटकों से हिली कश्मीर घाटी

Fri, 05 Apr 2013 12:05 AM IST
श्रीनगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटी में बृहस्पतिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ देर तक लोगों में दहशत का माहौल रहा। हालांकि इस दौरान झटकों से कोई जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप के झटकों की तीव्रता 5.4 रिएक्टर स्केल रही। विभाग के मुताबिक यह झटके करीब 10 सेकेंड तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके 12 बजकर 2 मिनट के करीब महसूस किए गए।

घबरा गए लोग
हालांकि भूकंप के इन झटकों से किसी भी तरह का जान या माल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन झटकों को महसूस कर लोगों में दङश्ात का माहौल रहा। घाटी में लोग घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी लोग तो घरों से बाहर खुले आसमान के नीचे आकर खड़े हो गए। मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप का केंद्र बिंदु अफगानिस्तान की हिंदो कुश पहाड़ियां थीं।

जानकारी के मुताबिक भूकंप का स्थान 36.47 उत्तर और 71.12 पूर्व की ओर रिकार्ड किया गया। इसकी पुष्टि आपदा प्रबंधन विभाग ने भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें