फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. नेहा ने पूरे कश्मीर में रच दिया इतिहास

Wed, 24 Jul 2013 03:25 PM IST
ब्यूरो/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लगन, ईमानदारी और लक्ष्य पर पूरा ध्यान हो तो कामयाबी जरूर मिलती है। ऐसा सोचा नहीं था कि कश्मीर प्रशासनिक सेवा में टॉप करूंगी। जिस समय टॉपर होने का पता चला तो स्वाभाविक है कि खुशी होगी। यह कहना था डा. नेहा शर्मा का जिन्होंने मंगलवार को घोषित कश्मीर प्रशासनिक सेवा (केएएस) में टॉप किया है।
विज्ञापन

 
नेहा शर्मा का कहना था कि भले ही वह बीडीएस हैं, लेकिन उनका शुरू से लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाना था। यही कारण है कि उन्होंने सोशियोलॉजी और साइकोलॉजी विषयों के साथ परीक्षा दी।

परीक्षा की तैयारी के बारे में उनका कहना है कि उन्होंने कभी यह निर्धारित नहीं किया कि रोज इतने घंटे पढ़ाई करनी है। बस हर रोज फोकस रह कर हर चीज को विस्तृत तरीके से पढ़ना उनकी प्राथमिकता में था।
विज्ञापन


प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को उन्होंने टिप्स देते हुए कहा कि जो भी पढ़ें, वह विस्तार से और समझकर पढ़ें। पूरी तैयारी के समय फोकस रहना बहुत जरूरी है।

कोचिंग के बारे में उनका कहना था कि कोचिंग मदद जरूर करती है। खासकर जब आप अपने विषयों को छोड़कर किसी दूसरे विषयों के साथ परीक्षा में उतरने का फैसला करते हैं।

शादी के बाद प्रशासनिक सेवा की तैयारी करने के सवाल पर उनका कहना था कि उनको कभी ऐसा लगा ही नहीं कि वह सुसराल में हैं। उनको हमेशा यही लगा है कि वह अपने घर में हैं। उनके पति राहुल शर्मा, सुसर वीपी शर्मा, सास सरोज शर्मा और देवर रोहित शर्मा ने हर स्तर पर उनका साथ दिया।

यकीन नहीं था कि टाप कर जाऊंगी
परिणाम आने के बाद से ही नेहा के सुसराल में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। डा. नेहा का कहना था कि उन्होंने परिणाम की जानकारी राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर देखी। उसे उम्मीद थी कि वह इस बार परीक्षा पास हो जाएगी, लेकिन टाप करेगी इसका उसे यकीन नहीं था।

नेहा ने दर्ज किया इतिहास
डा. नेहा शर्मा ने न केवल टॉप किया बल्कि इतिहास भी रचा। यह इतिहास था आर्ट्स विषयों के साथ केएएस परीक्षा में टॉप करना। जानकारी के अनुसार इससे पहले जितने भी टॉपर हुए हैं, उन्होंने साइंस या अन्य विषयों के साथ परीक्षा दी थी। डा. नेहा भले ही बीडीएस हों, लेकिन परीक्षा में वह सोशियोलॉजी और साइकोलाजी विषयों के साथ शामिल हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें