फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: हिंसा में घायल महिला की मौत, फिर लगा कर्फ्यू

Sat, 27 Jul 2013 10:43 PM IST
श्रीनगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के बडगाम जिले में पिछले दिनों हुई हिंसा में घायल महिला की शनिवार को मौत होने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन


प्रशासन ने हिंसा भड़कने की आशंका में फिर कर्फ्यू लगा दिया। हालांकि महिला को दफनाने के बाद शाम को कर्फ्यू में ढील दी गई। दिन भर काफी सख्ती रही।

बडगाम में एक ही समुदाय के दो लोगों में झगड़े के बाद हिंसा भड़क गई थी। हिंसा के दौरान 23 जुलाई को डडीना निवासी 55 वर्षीय महिला फतिमा घायल हो गई। उन्होंने शनिवार की सुबह स्किम अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही एक समुदाय के लोगों ने घरों से बाहर निकलना शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होते ही हिंसा की आशंका के मद्दनेजर प्रशासन संवेदनशील इलाकों में फिर से कर्फ्यू लगा दिया।
विज्ञापन


कर्फ्यू के दौरान आज पहले के मुकाबले अधिक सख्ती बरती गई। इस वजह से लोगों को काफी दिक्कत हुई। कई जगह सेना तैनात की गई। कुछ इलाकों में सेना के जवानों ने गश्त भी की।

जिला उपायुक्त ने बताया कि महिला की मृत्यु के बाद स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। महिला को दफनाने के बाद शाम को फिर कर्फ्यू में ढील दे दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृत महिला के परिवार को सरकार द्वारा मुहैया करवाई गई एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक दे दिया गया। उनके अनुसार संवेदनशील इलाकों में सेना तथा अर्ध सैनिकों को रिजर्व रखा गया है। स्थिति सामान्य होते ही सेना को वापस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें