फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: दुष्कर्म पीडि़ता ने आरोपी SHO की शिनाख्त की

Sat, 14 May 2016 01:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में दुष्कर्म मामले छानबीन कर रहे एसडीपीओ अखनूर गुरविंदर सिंह शुक्रवार को दोपहर बाद मामले की जांच करने के लिए खौड़ थाने में पहुंचे। इस मौके पर पीडि़ता के साथ उसका पति मौजूद रहा। एसडीपीओ ने उनसे पूरे मामले में पूछताछ की।
विज्ञापन


इस दौरान थाने का मुख्य गेट बंद रहा। किसी को भी थाने के अंदर नहीं जाने दिया गया। जांच को लेकर तीनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। उधर अखनूर थाने में शुक्रवार को तहसीलदार और डीएसपी की मौजूदगी में पीडि़ता ने दुष्कर्म के आरोपी की शिनाख्त की।

गौरतलब है कि पलांवला पुलिस थाने में 28/10/2015 को क्षेत्र की एक युवती के लापता होने का मामला दर्ज किया गया था। बाद में पुलिस ने उसे एक युवक के साथ बरामद किया था, जिसमें यह बात सामने आई कि दोनों ने शादी कर ली है।
विज्ञापन


दोनों को थाने लाया गया। इस बीच युवती पर दबाव डालते हुए थाने में दुष्कर्म किया गया। पूछताछ में पीडि़ता ने इसका खुलासा किया। यह भी बताया कि घटना में महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी पूर्व थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल की मदद की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें