फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में बारातियों से भरी बस पलटी, 25 लोग घायल 

Mon, 25 Apr 2016 11:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
सांकेत‌िक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू संभाग के राजोरी में सोमवार सुबह हुए एक भीणष सड़क हादसे में लगभग दो दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, इसमें लगभग सात लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।  हादसे की श‌िकार हुई बस बरात‌ियों के लेकर जा रही थी। 
विज्ञापन


यह हादसा राजोरी ज‌िले के छह क‌िमी दूर जमोला पुल के नजदीक हुआ है। बस बारात को लेकर थंडीकासी से सारानू जा रही थी। सुबह के समय एक वीड‌ियो कोच बस अचानक अन‌ियंत्र‌ित होकर सड़क पर ही पलट गई। 

ऐसा बताया जा रहा है क‌ि बस की छत पर सवार सभी बाराती खाई में जा ग‌िरे।  ज‌िससे इस हादसे की चपेट में 25 लोग आ गए। अभी तक प‌ुल‌िस की ओर से घायलों की संख्या की पुष्ट‌ि नहीं की गई है।  
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुल‌िस ने स्थानीय लोगों के साथ म‌िलकर बचाव कार्य शुरु कर द‌िए हैं। घायलों के राजोरी ज‌िला अस्पताल ले जाया गया है। गंभीर रुप से घायलों को जम्मू मेड‌िकल कालेज के ल‌िए रेफर क‌िया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें