बस स्टैंड पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गुम्मट के नीचे एक बेकाबू कार ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में दुर्गा नगर निवासी अमित कुमार घायल हो गया।
उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसी तरह से सिटी थाना के अंतर्गत सिटी चौक में एक बेकाबू कार ने राहगीर क्रिश्चियन कालोनी निवासी राजू रूप लाल (42) को टक्कर मारकर जख्मी कर दिया।
अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल हो गए। तीसरा हादसा अखनूर रोड पर हुआ। यहां मोटरसाइकिल स्लिप होने से बाड़ी ब्राह्मणा निवासी सैमी डोगरा (20) घायल हो गया। चौथा हादसा भी अखनूर रोड पर हुआ।
अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार खौड़ निवासी केवल कुमार (40) जख्मी हो गया। इन हादसों में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटनास्थल पर पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को पहले नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया।