गांधीनगर थाना अंतर्गत यूनिवर्सिटी गेट के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में 60 वर्ष के अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई। राहगीरों के बताने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। इसके अलावा अलग - अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल हो गए।
बिक्रम चौक में मेटाडोर की टक्कर से मूलरूप से डोडा, मौजूदा एमएएम कालेज हास्टल में रहने वाला इरफान (18) घायल हो गया। ज्यूल में अज्ञात वाहन की टक्कर से शालामार निवासी संजय (21) और निर्मल (12) जख्मी हो गए।
तीसरे हादसे में ज्यूल में अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्ष का अज्ञात युवक घायल हो गया। बागे बाहु में अज्ञात वाहन की टक्कर में प्रेम नगर निवासी संदीप (20) जख्मी हो गया।
भगवती नगर में आटो लोड कैरियर की टक्कर में बाइक सवार मीरां साहिब निवासी जगजीत सिंह (60) जख्मी हो गए। इसके अलावा डोगरा चौक में कार की टक्कर से राहगीर प्रेम नगर निवासी मोहम्मद फैजयान (250 घायल हो गया।