रामबन। कुपवाड़ा से जम्मू की ओर आ रही एक कार रविवार दोपहर बाद सेरी में अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ फुट नीचे चिनाब दरिया के किनारे जा गिरी। इस हादसे में उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने घायल चालक मो. इकबाल, खुर्शीद अहमद और एजाज अहमद को कार से निकाल कर जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद एजाज की नाजुक हालत को देखते हुए श्रीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। ब्यूरो