बागपत। रटौल गांव में गाली देने के विरोध पर युवक पर राइफल की बट से हमला कर दिया। वह गंभीर रुप घायल हो गया। बचाव में आई महिलाओं के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने एसपी दफ्तर में शिकायत की।
रटौल निवासी रियाजुद्दीन ने बताया कि गांव के कुछ युवक मकान के सामने खड़े होकर गाली-गलौज करते हैं। रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं पर छिटाकशी करते है। कई बार उनको ऐसा न करने के लिए समझाया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। आरोपियों रविवार सुबह गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर उनके साथ मारपीट कर दी। उसकी राइफल की बट से बुरी तरह से पिटाई की। वह घायल हो गया। बचाव में आई परिवार के महिलाओं के साथ भी गाली-गलौज कर मारपीट की। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के अन्य लोग इकट्ठे हो गए। उनको देखकर आरोपी धमकी देकर चले गए। इसकी चौकी पर पहुंचकर शिकायत, की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित परिजनों ने एसपी दफ्तर में अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
युवक से मारपीट, हंगामा
बागपत। निवाड़ा गांव के युवक रिजवान के साथ पड़ोस के ही युवकों ने रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट कर दी। वह चोटिल हो गया। इससे हंगामा हो गया। गांव के जिम्मेदार लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कराया।