फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू। गंग्याल पुलिस थाना अंतर्गत एक युवक का शव घर में फंदे से झूलता मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया है। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी है।

विज्ञापन


18 वर्षीय परमजीत सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी खौड़ दुल्लिया आरएस पुरा जोकि मौजूदा वक्त में गंग्याल इलाके में रहकर पढ़ाई करता था। बुधवार सुबह उसके परिवार वाले उसे कमरे में उठाने गए तो वह फंदे से झूलते मिला।

जिसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसे अस्पताल में ले जाया गया। इस संदर्भ में परिवार वालों के बयान लिए गए। उनका कहना था कि उन्हें मामले में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मृतक के पिता की भी पूर्व में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। वह पुलिस विभाग में कार्यरत था। मौजूदा वक्त में मृतक की मां भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। वहीं, मृतक युवक दो बार दसवीं कक्षा में फेल हो चुका है।
विज्ञापन


शायद एक वजह यह भी मानी जा रही है कि वह अवसाद में फंदे से झूला हो। फिलहाल पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर जांच करने में लगी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें