चिनाब दरिया में अभ्यास के दौरान एक जवान पानी में बह गया। सेना और एसडीआरएफ के गोताखोरों और हेलीकाप्टरों से जवान की तलाश जारी है। चिनाब में बहने वाला जवान मजिंदर सिंह उर्फ मनदीप पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है।
सोमवार को सेना की 118 इंजीनियर रेजिमेंट की ओर से वार्षिक ट्रेनिंग के दौरान 17 से 18 जवान डूमी क्षेत्र में दरिया में नाव पर सवार होकर अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान दो जवान दरिया में डूबने लगे। साथियों ने एक जवान को तो बचा लिया गया, लेकिन दूसरा जवान मजिंदर सिंह डूब गया।
जवान के बहने की खबर फैलते ही सेना में हड़कंप मच गया। आननफानन में रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया गया। सेना के गोताखोर भी लगा दिए गए। बाद में सेना के हेलीकाप्टरों को भी तलाशी में लगा दिया गया। देर शाम तक जवान का कोई पता नहीं चल सका था।