फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर और लूटेरे दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचे हैं। उनके पास से लाखों रुपये के चोरी हुए सामान भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत हुए चोरी के पांच और दो वाहनों के चोरी होने के मामलों को सुलझाया गया है। इस दौरान 652000 का सरिया, 350000 की केबल तार, 7, 06913 के 52 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। वहीं चोरी हुई दो मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। इनकी कीमत 80 हजार रुपये है। वहीं कुछ दिन पहले गांधी नगर में व्यापारी विनोद गुप्ता पर हमला कर सवा लाख रुपये लूटने वाले दो आरोपियों को भी पुलिस ने दबोच लिया है। एसपी संदीप चौधरी ने बताया कि मेलोवाल आरएस पुरा के रहने वाले कुलदीप राज उर्फ निक्के को पुलिस ने पकड़ा था। पूछताछ में उसने माना कि उसी ने हमला कर पैसे लूटे थे। उसके साथ तीन और लोग थे। इनमें कोटली शाह दौला का गुरप्रीत सिंह उर्फ काली, रजत कुमार निवासी कोटली शाह दौला और रोहित कुमार निवासी कोटली शाह दौला शामिल हैं। इनमें से गुरप्रीत सिंह पकड़ा गया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। उधर, पुलिस ने गांधी नगर इलाके से ही 110 ग्राम हेरोइन के साथ चार अन्य आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें