बागपत। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में रोड से कार हटाने को लेकर हुई कहासुनी पर दिल्ली पुलिस के सिपाही ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर व्यापारी के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी सिपाही ने दरोगा के साथ अभद्रता की। पुलिस ने आरोपी सिपाही समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
कस्बा निवासी व्यापारी ने पुलिस को बताया कि वह बृहस्पतिवार रात गली से कार से गुजर रहा था। रास्ते में एक गाड़ी खड़ी थी। इसमें तीन लोग सवार थे। उनसे कार रास्ते से हटाने के लिए कहा, इसी बात पर आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करने लगे और गोली मारने की धमकी देने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि उनका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। पूछताछ करने पर पता चला कि तीनों आरोपी पड़ोस के ही एक गांव के है। इनमें से एक दिल्ली पुलिस में सिपाही है। उसने एक दरोगा के साथ अभद्रता की। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
दरोगा से कहा पहले आई कार्ड दिखाओ
बागपत। आरोपी सिपाही ने दरोगा से अभद्रता करते हुए कहा कि मुझे क्या पता तुम पुलिस में हो, पहले अपना आईकार्ड दिखाओ। इससे उनके बीच कहासुनी हो गई थी।