फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियारों से हमला कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दोमाना में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार आशिक अली निवासी खैरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि फरमान अली समेत अन्य ने उस पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया है। उसने बताया कि वे मलावर कोट के रहने वाले हैं। काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर उन्होंने वीरवार को उसका रास्ता रोक लिया और हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी तरफ सतवारी में एक व्यक्ति पर उसके ही घर में घुसकर हमला किया गया। अनीत पाल सिंह निवासी एयरपोर्ट रोड सतवारी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपने घर में बैठा था। इस बीच नवनीत कौर अपने साथ अन्य लोगों को लेकर आई, और उस पर हमला बोल दिया, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें