उधमपुर। रविवार की सुबह जम्मू से श्रीनगर जा रही 181 बटालियन की जिप्सी जखैनी के पास डिवाइडर से टकरा गई। इसमें सवार पांच जवान घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रविवार सुबह लगभग पांच बजे 181 बटालियन की जिप्सी जम्मू से श्रीनगर जा रही थी। इस बीच जखैनी चौक पर बने डिवाइडर से जा टकराई। हादसा होते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। गनीमत यह रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई। पांचों घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घायलों की पहचान सोम लाल (49) पुत्र बाबू राम निवासी पंजाब, कुलदीप राज (46) पुत्र जीआर थापा निवासी जम्मू, अशोक कुमार (37) पुत्र राम स्वरूप निवासी राजस्थान, चराजील (27) पुत्र तवीवर निवासी असम, धनीष चंदेल (37) पुत्र गोपी लाल निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। ब्यूरो