हीरानगर। हीरानगर सब डिवीजन के अंतर्गत विभिन्न इलाकों में सड़के हादसों में छह लोग घायल हो गए। इनमें से तीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बमयाल से चढ़वाल आ रही मिनी बस का स्टीयरिंग फेल हो गया।
इसके चलते वह चक्क शामा के नजदीक पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। इनमें से तीन को खरोचें आईं। गांव के मेडिकल स्टोर में मरहम पट्टी कर उन्हें घर भेज दिया गया। जबकि गुरबख्श सिंह निवासी बोलमा और बाबू राम निवासी सलालपुर समेत तीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उज्ज पुल राजबाग पर स्कूली बच्चों को लेकर जाती मिनी बस जेके 08-4746 अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग के साथ जा टकराई और हवा में लटक गई। इससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।