सांबा। कंडी क्षेत्र के गांव पैंठी में सड़क के किनारे रविवार को नवजात बरामद किया गया है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार सुबह करीब आठ बजे सैर कर रहे लोगों ने सूचना दी दी थी कि मार्ग के किनारे पर एक नवजात रो रहा है। पुलिस ने तुरंत नवजात को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों के अनुसार नवजात बच्ची है और आयु एक दिन से भी कम है। फौरी उपचार देकर उसे एसएमजीएस अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।